हफ्ता देने से इनकार करने पर चाकू से किया हमला, बचाने आए भाई के भी मारे चाकू

उदयपुर अंबामाता थाना सर्किल में सोमवार को चाकूबाजी की घटना में दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों युवक सुखेर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के बेटे हैं। एक भाई की हालत नाजुक है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


जानकारी के अनुसार शहर के मल्लाकलाई, आजादनगर निवासी महेंद्र सिंह का बेटा भवानी स्कूटी में पेट्रोल भरवाकर जा रहा था। तभी बाइक पर तीन युवक आए तथा उसकी स्कूटी को टक्कर मार कर रोक दिया। उसने खतरा भांप कर स्कूटी घर की ओर दौड़ा दी।


रास्ते में उसने कॉलेज पढ़ने गए अपने भाई अजीत को फोन कर इस बारे में बताया दिया। अजीत पास ही स्थित कॉलेज में था। वह अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। तब तक बाइक सवार तीन युवकों ने भी अपने दो-तीन साथियों को बुला लिया।


आरोपी युवकों ने भवानी को रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। तभी अजीत भी वहां पहुंच गया। हमलावरों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट और हाथ में चाकू लगे। हमला कर आरोपी वहां से चले गए। चाकू लगने से अजीत की आंतें बाहरी आ गईं। सूचना में पुलिस वहां पहुंची तथा दोनों को अस्पताल पहुंचाया।


चौथ देने से मना करने पर किया हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी चौथ वसूली का काम करते हैं। ये लोग भवानी से भी चौथ वसूली करते थे। सोमवार को भवानी ने चौथ देने से इनकार कर दिया। आरोपियों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने भवानी पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Image result for hafta